कौन सी दो चीजें हैं जो हर किसी को अपराध करने से बचाती हैं?

*”दंड का भय, और बड़ों की शर्म, ये दो चीजें अपराध करने से बचाती हैं। जिसको किसी के भी दंड का भय नहीं है, और बड़ों की शर्म नहीं है, वह व्यक्ति कभी नहीं सुधर सकता।“*
यदि लोग गलत काम करते हैं, कानून तोड़ते हैं, और यदि वे अपराधी लोग प्रशासन की पकड़ में आ जावें, तो प्रशासन उन्हें दंड दे देता है। *”यदि दंड की मात्रा बहुत कम हो अथवा दंड दिया ही न जाए, तो इस स्थिति में अपराधी का सुधार नहीं होता।” “यदि दंड भी दिया जावे और कठोर दंड दिया जावे, तब ‘एक अपराधी’ को दंड देने से और उसका समाचार सूचना देश भर में फैलाने से करोड़ों व्यक्ति सुधरते हैं। यह उन सब लोगों पर उस दंड का प्रभाव पड़ता है।”*
तब लोग ऐसा सोचते हैं कि *”इस व्यक्ति ने अपराध किया, और इसको यह कठोर दंड मिला। यदि हम भी ऐसे अपराध करेंगे, तो हमें भी इसी प्रकार से कठोर दंड मिलेगा। परन्तु हम दंड भोगना नहीं चाहते। इसलिए हम ऐसा अपराध नहीं करेंगे।”*
इसके अतिरिक्त एक दूसरा पक्ष भी है। *”जो बड़ों की शर्म होती है, उस कारण भी व्यक्ति अपराध करने से बचता है।”* तब व्यक्ति यह सोचता है कि *”यदि मैं इस तरह से गलतियां करूंगा, तो बड़े लोग मुझे अच्छा नहीं मानेंगे. अथवा मेरे अपराध की सूचना जब बहुत लोगों तक पहुंचेगी, तो बहुत से लोग मुझे अच्छा नहीं मानेंगे। खराब व्यक्ति मानेंगे। मेरी बहुत बदनामी होगी। अपमान होगा। और हो सकता है, कुछ उग्र स्वभाव के लोग मेरी पिटाई भी कर दें। तब मुझे अच्छा नहीं लगेगा।”* इस कारण से भी व्यक्ति शर्म के मारे बुराई से बचता है, और अपराध नहीं करता।
वास्तव में यदि गहराई से देखें, तो यह जो बड़ों की शर्म वाली दूसरी बात बताई है, यह भी एक प्रकार का दंड ही है। तो सार यह हुआ कि *”दंड के बिना कोई व्यक्ति सुधरता नहीं है।”* इसलिए वेदों में कहा है कि *”यदि आप दंड को सदा याद रखेंगे, तो आप गलतियां कभी नहीं करेंगे. अपराधों से बचेंगे।”*
हमने यहां दंड को दो भागों में बांटकर थोड़ा विस्तार से समझा दिया। अब आगे आप स्वयं समझदार हैं। *”इस प्रकार से ईश्वर, समाज, राजा के दंड के भय को और बड़ों (सच्चे वैदिक विद्वानों/संन्यासियों) की शर्म को सदा याद रखें। अपराधों से बचें। बदनामी से बचें। दुखों से बचें। अच्छे काम करें, अनुशासन में रहें, स्वयं सुखी हों, और दूसरों को भी सुख देवें।”* 🙏🙏

आर्थिक भूगोल 400+ वन लाइनर प्रश्न उत्तर Economic Geography 400+ One Liner Questions Answers

1. Geographyie des Wetlands पुस्तक किस विद्वान ने लिखी?

Ans. 1862 में एंड्री (Andree) ने।

2. क्रमबद्ध अध्ययन (Systematic Study) को किस अन्य नाम से जाना जाता है?

Ans. प्रकरण विधि (Topical Method) या प्रकरण उपागम (Topical Approach)।

3. दामोदर नदी (भारत), टेनेसी नदी (USA), ह्वांगहो नदी (चीन) में कुछ वर्षों पहले तक क्या समानता रही है?

Ans. ये सब अपनी floods के कारण कुख्यात रही हैं।

4. नियाग्रा फॉल्स किस नदी पर स्थित है?

Ans. अमेरिका में नियाग्रा नदी पर।

5. स्टेंली जल प्रपात कहां है?

Ans. अफ्रीका में कांगों नदी पर।

6. उत्तरी अमेरिका का टेक्सास किस खनिज के भंडारों के लिए प्रसिद्ध है?

Ans. पेट्रोलियम।

7. सूर्य से प्राप्त होने वाली ऊर्जा क्या कहलाती है?

Ans. सूर्यातप (Insolation)

8. सौर ऊर्जा किस प्रकार का संसाधन है?

Ans. सतत प्राप्तव्य या नवीकरणीय (Renewable) संसाधन।

9. नदियों, झीलों, समुद्रों और महासागरों से मछली पकड़ने का काम प्रत्येक महाद्वीप की किस ताप पेट्टी में होता है?

Ans. समशीतोष्ण पेटियों में।

10. भेड़, अलपाका, बिकुना आदि से कौन सा संसाधन प्राप्त होता है?

Ans. ऊन।

11. अभ्रक, गंधक, जिप्सम और चूना किस प्रकार के संसाधन हैं?

Ans. अधात्विक खनिज।

12. लोहा, तांबा, जस्ता, एल्यूमिनियम, टिन, सोना, चांदी आदि किस प्रकार के संसाधन हैं?

Ans. धात्विक खनिज।

13. कोयला, पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस एवम परमाणु ईंधन जैसे यूरेनियम, थोरियम आदि किस प्रकार के संसाधन हैं?

Ans. ईंधन खनिज।

14. आखेट, मछली पालन, वनों से कंदमूल, फल, फूल एकत्रित करना, पशुचारण और कृषि किस प्रकार की आर्थिक क्रियाएं हैं? 

Ans. प्राथमिक आर्थिक क्रियाएं।

15. खनन और निर्माण किस प्रकार के उद्योग हैं?

Ans. द्वितीयक प्रकार की आर्थिक क्रियाओं के।

16. परिवहन और व्यापार किस प्रकार की आर्थिक क्रियाएं हैं?

Ans. तृतीयक क्रियाकलाप।

17. जीवन के लिए सर्वप्रथम और सबसे अधिक आवश्यकता किस चीज की है?

Ans. वायु (ऑक्सिजन)।

18. वायु किस प्रकार का संसाधन है?

Ans. वायु एक सर्वप्रमुख संसाधन है।

19. मृदा या मिट्टी किस प्रकार का संसाधन है?

Ans. प्राकृतिक संसाधन। 

20. संसार की जनसंख्या का सबसे बड़ा भाग अपने जीविकोपार्जन के लिए प्रत्यक्ष रूप से किस पर निर्भर रहता है?

Ans. कृषि पर।

21. कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, उत्तरी रूस और साइबेरिया में किस प्रकार के वन और जंतु पाए जाते हैं?

Ans. शंकुधारी वन और समूर, व रेनडियर आदि पशु।

22. मत्स्य पालन उद्योग, नदियों, झीलों, समुंदरों और महासागरों में मुख्य रूप से किस ताप पेटी में किया जाने वाला प्रमुख कार्य है?

Ans. समशीतोष्ण पेटियों में।

23. बैल, ऊंट, गधा, खच्चर, याक, लामा, अल्पाका और हाथी का प्रयोग मनुष्य किस प्रकार से करता है?

Ans. भार ढोने और सवारी ढोने के लिए।

24. हिमालय के उच्च पर्वतीय भागों में कौन से पशु मुख्य रूप से पालतू पशु के रूप में पाले जाते हैं?

Ans. भेड़, बकरियां और याक।

25. वायुमंडल में उपलब्ध नाइट्रोजन और ऑक्सीजन गैस किस प्रकार के संसाधन हैं?

Ans. सर्वगत या सर्वसुलभ संसाधन।

26. भूमि, मिट्टी, जल, चारण भूमि, वितरण के अनुसार किस प्रकार के संसाधन हैं? 

Ans. सामान्य सुलभ संसाधन।

27. कोयला, पेट्रोलियम, तांबा, टिन, सोना और यूरेनियम, वितरण के अनुसार किस प्रकार के संसाधन हैं?

Ans. विरल संसाधन।

28. ऐसे संसाधन जो संसार में वितरण के अनुसार केवल एक या दो स्थानों पर ही मिलते हैं, क्या कहलाते हैं? 

Ans. एकत्र संसाधन।

29. क्रियोलाइट धातु जो प्राकृतिक रूप से केवल धरती पर एक ही स्थान पर मिलती है, वह स्थान कौन सा है?

Ans. ग्रीनलैंड।

30. प्रयोग की दृष्टि से किसी क्षेत्र में स्थित कोई संसाधन जब तक प्रयोग में नहीं आता, वह किस प्रकार का संसाधन कहलाता है?

Ans. अप्रयुक्त संसाधन।

31. संयुक्त राज्य अमेरिका में कोयला भंडार कब तक अप्रयुक्त संसाधन रहे?

Ans. उत्तर अमेरिका के कोयला भंडार हजारों सालों तक अप्रयुक्त संसाधन रहे, जब तक कि पश्चिमी यूरोपीय देशों के लोग वहां जाकर न बसे।

32. किसी प्रदेश या क्षेत्र के वे पदार्थ जो संभवत: निकट भविष्य में प्रयोग किए जा सकते हैं, किस प्रकार के संसाधन कहलाते हैं? 

Ans. विभव या संभाव्य संसाधन (Potential Resources)।

33. ऐसे संसाधन या पदार्थ जिनका पूरा प्रयोग और गुण मनुष्य को मालूम ना हो तो वे किस प्रकार का संसाधन कहलाते हैं?

Ans. अज्ञात या गुप्त संसाधन (Latent Resources)।

34. रबड़ का वृक्ष जो अमेजन बेसिन के निवासियों को सैकड़ों वर्षों से मालूम था, परंतु उसका प्रयोग जब तक मालूम नहीं हुआ तो वह किस प्रकार का संसाधन रहा?

Ans. अज्ञात संसाधन।

35. पेट्रोलियम किस शताब्दी तक अज्ञात संसाधन बना रहा?

Ans. 18वीं शताब्दी तक, जब तक अंत:दहन इंजन का आविष्कार न हुआ।

36. यूरेनियम कब तक मनुष्य के लिए अज्ञात संसाधन बना रहा?

Ans. जब तक कि मनुष्य को परमाणु विखंडन का ज्ञान न हुआ तथा यह लगभग द्वितीय महायुद्ध से पूर्व तक अज्ञात या गुप्त संसाधन बना रहा।

37. चावल, गेहूं, ज्वार, बाजरा मक्का आदि किस प्रकार के पदार्थ हैं?

Ans. अनाज (Cereals) भोज्य पदार्थ।

38. चाय, कहवा या कॉफी और कोको किस प्रकार के पदार्थ हैं?

Ans. पेय पदार्थ (Beverages)।

39. केला, सेब, नाशपाती, आडू, खूबानी, अलूचा, अंगूर, जैतून, बादाम, पिस्ता, काजू आदि किस प्रकार के पदार्थ हैं?

Ans. बागवानी से प्राप्त होने वाले फल ।

40. इलाइची, लोंग, जीरा, हल्दी, अदरक आदि किस प्रकार के पदार्थ हैं?

Ans. मसाले। 

For More Questions 

Click NEXT